बरहट: भाकपा माले के नेतृत्व में गरीब भूमिहीनों ने बरहट प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
Barhat, Jamui | Jan 3, 2025 भाकपा माले के राज्य स्तरीय हक दो वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर दो बजे के लगभग बरहट प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सैकड़ो की संख्या में गरीब भूमिहीन लोगो ने भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह, मो हैदर और बासुदेव रॉय के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिए। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगाए।