बरहट: कुकुरझप डैम में मगरमच्छ पकड़ने के लिए वन विभाग ने किया रेस्क्यू, लेकिन खाली हाथ लौटे
Barhat, Jamui | Jan 4, 2025 बरहट प्रखंड के कुकुरझप डैम विशाल मगरमच्छ मिलने के बाद शनिवार को मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम कुकुरझप डैम पहुंची। जहां दो वोट पर सवार वन विभाग के सात कर्मी ने 12 से लेकर 2:30 तक मगरमच्छ पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को कुकरझप डैम में दो मगरमच्छ देखने जाने की जानकारी मिली थी।