बरहट: मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी ने जमुई में मलयपुर पुलिस लाइन केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
Barhat, Jamui | Jan 8, 2025 मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार बुधवार को मलयपुर पुलिस लाइन केंद्र 12:30 बजे के लगभग पहुंचे। जहां उन्होंने 3:30 तक पुलिस केंद्र में रहे। इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस जवानों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात डीआईजी ने 2 बजे के लगभग कॉन्स्टेबल तैयारी प्रशिक्षण का जायजा लिया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस केंद्र का निरीक्षण किए।