बरहट: बरहट एसएफसी गोदाम के डाटा ऑपरेटर को मारपीट कर किया घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Barhat, Jamui | Jan 7, 2025 बरहट प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार उर्फ पंचू ने पूर्व डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार सहित दो पीडीएस दुकानदार दीपक और मनोज कुमार सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी पीड़ित ने मंगलवार 6 बजे के लगभग दी। वहीं इस मारपीट में डाटा ऑपरेटर बुरी तरह जख्मी होने की बात बताई है।