चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लातार्सिका में गुरुवार 2 बजे अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी ध्वस्त कर दिया।