डौण्डीलोहारा: कसही में बिना अनुमति चल रहे पत्थर उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन की गई जब्त
ग्राम कसही में बिना अनुमति संचालित पत्थर उत्खनन का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और बुधवार दोपहर 12 बजे को खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान निजी भूमि पर चैन माउंटेन मशीन से बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़ते और मजदूरों को उन्हें निर्माण कार्यों के अनुरूप छोटे-छोटे आकार में काटते पाया गया।