लालगंज: कादनपुर गांव निवासी युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कादनपुर निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार यादव की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव पुत्र रामसहारे यादव अपने सगे मामा चन्द्रशेखर यादव के साथ ट्रक पर रहकर रोजी-रोटी कमाते थे ।