स्नेह की डोर से बंधा विश्वास, शांति और सुशासन का संकल्प
“स्नेह की डोर” कार्यक्रम में प्रदेश की बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राखी बांधकर आत्मीयता और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने नागरिकों को देश की एकता-अखंडता की रक्षा, वीर जवानों के सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद का अंत प्रदेश की बहनों और बेटियों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सबसे बड़ा उपहार है। हमारे वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति की नई उम्मीद मजबूत हो रही है और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
स्नेह की डोर, विश्वास का संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना—इन्हीं संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है हमारा छत्तीसगढ़।
#SnehKiDor #Chhattisgarh #VishnuDevSai #GoodGovernance #WomenEmpowerment MahatariVandanYojana PeaceAndDevelopment GoodGovernanceChhattisgarh