🐐 बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं ज्योति ध्रुव, ₹50 हजार के ऋण से शुरू की आजीविका की पहल
महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (IFC) से ग्रामीण महिला उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा
बलौदाबाजार/सिमगा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (Integrated Farming Cluster–IFC) ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड सिमगा के ग्राम बरडीह की ज्योति ध्रुव ने बकरी पालन गतिविधि के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल की है।
ज्योति ध्रुव, ज्योति ज्वाला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्हें बिहान की सामुदायिक संस्थाओं के सहयोग से आजीविका गतिविधि शुरू करने का अवसर मिला। उन्होंने ₹50,000 के ऋण से बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत की। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार विकसित करने और परिवार की आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा
3.6k views | Baloda Bazar, Chhattisgarh | Oct 11, 2026