गुन्नौर: गांव वहीपुर के समीप खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर चालक ने चढ़ाया ट्रैक्टर, एक सिपाही गंभीर घायल हुआ
धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर के समीप लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है मंगलवार को खनन की सूचना पर भकरौली चौकी प्रभारी सदाकत अली तीन कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे और खनन में लगे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने कांस्टेबल कादिर राणा पर मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर चढ़ा दिया।