पिंडवाड़ा: सिरोही में 2 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
सिरोही के छीतरिया फली में दो बच्चों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे और मलेरिया जांच कराई। दोनों बच्चों की समय पर सही इलाज न मिलने और झाड़-फूंक में समय गंवाने की बात सामने आई।