काको: देवरथ गांव में प्राणप्रतिष्ठा, 24 घंटे अखंड कीर्तन और भव्य भंडारा संपन्न
Kako, Jehanabad | Apr 23, 2026 काको प्रखंड के देवरथ गांव में माता भगवती एवं हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई। आचार्य धरणीधराचार्य जी के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड कीर्तन और भव्य भंडारा आयोजित हुआ। इसके पूर्व मंगलवार को निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सूर्य मंदिर से जलभरण के बाद विधिवत स्थापना की गई।