राज्यपाल मंगुभाई पटेल का 16 फरवरी को खरगोन आगमन हो रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 फरवरी को प्रातः 9.15 मिनट पर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10ः30 बजे सुखपुरी हेलीपेड पहुंचेंगे। मंगू भाई पटेल प्रातः 10ः50 बजे बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे और प्रातः 11 बजे से सिकलसेल और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल होंगे ।