कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज 15 फरवरी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम के अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नल-जल योजनाओं के ठेकेदारों की बैठक लेकर नल-जल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री पुरूषोत्तम पाटीदार भी उपस्थित थे।