कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री पुरूषोत्तम पाटीदार भी उपस्थित थे।