पोलायकलां: सांसद सोलंकी और कुणाल चौधरी के बीच 'पोस्टर वार', राहुल गांधी पर 'वांटेड' पोस्ट से शाजापुर की सियासत गरमाई
जिले में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर ‘पोस्टर वार’ छिड़ गया। रविवार दोपहर 2 बजे से इस सियासी टकराव से जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विवाद की शुरुआत सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की फेसबुक पोस्ट से हुई। सोलंकी ने राहुल गांधी को ‘वांटेड’ बताते हुए पोस्ट साझा की और नारी सशक्तिकरण पर दोहरी राजनीति व भ्रम फैलाने