बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में LIC कार्यालय के बाहर ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद बड़ा छेद हो गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तेल बाहर निकलने लगा, जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
वायरल वीडियो में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों में ट्रांसफार्मर का तेल भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्युत विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कराई गई और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
.
.
.
.
#Bulandshahr #Khurja #KhurjaNagar #Transformer #TransformerBlast