जैतपुर: 15 दिन से लापता महिला का कंकालनुमा शव मिला, फांसी के फंदे पर लटका हुआ था शव
शहडोल में 15 दिन से लापता महिला का कंकालनुमा शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव शहडोल-अनूपपुर सीमा पर मठदेऊरा मंदिर के पीछे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला। महिला अमलाई के ओपीएम शारदा माइंस के पास रहती थी। अमलाई और चाचाई पुलिस मामले की जांच में बुधवार शाम 4 बजे से जुटी है।