शामली: शामली में स्मॉग का बढ़ा प्रकोप, सड़कों पर विजिबिलिटी कम हुई, धूप भी हुई फीकी
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 शामली में गुरूवार को सुबह से शाम तक स्मॉग का असर देखने को मिला। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी पर भी असर पड़ता दिखाई दिया। सुबह सवेरे कोहरे और स्मॉग के प्रकोप के कारण दृश्यता कम होने से वाहन हाईवे मार्गों पर धीमी रफ्तार से दौड़ते दिखे। इसके अलावा दिनभर धूप भी फीकी नजर आई। गौरतलब है कि सर्दी में दिल्ली एनसीआर में कोहरे के साथ—साथ स्मॉग का प्रकोप भी दिखाई देता है।