नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
समस्तीपुर, 24 जुलाई 2026
नई सरकार के गठन के 100 दिनों के भीतर प्राप्त उपलब्धियों के संबंध में राज्य स्तर पर दिनांक 25 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उसके जिला, अनुमंडल, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडलों, प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्धारित समय पर निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तकनीकी व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली अकरम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार से उपस्थित रहे, जबकि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।
#highlightsシ゚
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 24, 2026