अशोक नगर: रमपुरा पिपरिया गांव में खेत जोतने से रोका, कब्जे की कोशिश का आरोप महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। रमपुरा पिपरिया निवासी मारो बाई ने शनिवार को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा उनके पति के नाम दर्ज जमीन को जोतने से रोका जा रहा है और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि खेत पर जाने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी।