टांटोटी: अजगरा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 बना वरदान, वर्षों से लंबित बंटवारे की समस्या के समाधान की ओर बढ़ा कदम
Tantoli, Ajmer | Aug 13, 2026 राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत अजगरा के ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बना।शिविर गुरुवार को शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।शिविर में हीरालाल पुत्र रामा,रामेश्वर पुत्र रामस्वरूप एवं द्वारकी पत्नी बरदा ने अपनी वर्षो से लंबित भूमि बंटवारे की समस्या से शिविर प्रभारी दिनेश चन्द तहसीलदार को अवगत कराया।