करेड़ा: ओडों का खेड़ा में पेड़ से गिरकर एक प्रौढ़ की हुई मौत, हत्या की जताई गई आशंका
करेड़ा थाना क्षेत्र के ओडों का खेड़ा गांव के एक प्रौढ़ की गुरुवार को टहनियां काटते समय पेड़ से गिरने से मौत हो गई। शव को आसींद अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ लोगों ने प्रौढ़ की मौत मारपीट से होने की आशंका जता दी। इसके चलते देर रात तक पुलिस ने समझाइश की। इसके बाद शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।