करेड़ा: निंबाहेड़ा जाटान में शिविर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
सरकार एक तरफ शिविर लगा कर आमजन को राहत देने का प्रयास कर रही है वहीं दुसरी ओर अधिकारीयों की लापरवाही से आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। करेड़ा उपखंड क्षेत्र के निंबाहेड़ा जाटान में आयोजित शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत् शिविर में समय पर अधिकारी के नहीं आने से घंटों इंतजार के बाद वापस बैरंग लौटते समय लोगों ने नाराजगी जताई।