करेड़ा: करेड़ा व ज्ञानगढ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर का आयोजन, आमजन की समस्या का समाधान
राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा आयोजन के तहत् बुधवार को उपखंड क्षेत्र के करेड़ा व ज्ञानगढ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उप खंड अधिकारी जोगेन्द्र सिंह गुर्जर ने आमजन की समस्या को सुनकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।