कोलायत: हदां पुलिस ने खेत में बनी ढाणी में दी दबिश, 1.630 किलोग्राम डोडा पोस्ट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हदां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हदा थानाधिकारी ईमीचंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एएसआई भागीरथराम, कांस्टेबल कालूराम और मांगीलाल शामिल रहे। मनोहर सिँह उर्फ़ मनोज को गिरफ्तार किया है।