पानीपत: पानीपत पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, कॉलोनियों में डोर टू डोर जागरूकता
पानीपत पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस और डीएसपी प्रणय कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत बिंझौल मोड़, आशाराम और अमर कुंज कॉलोनियों में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और मुफ्त इलाज व शिकायत करने के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।