बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से चोरी की दो बाइकों और अवैध शस्त्रों के साथ 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सुबह 11 बजे पुलिस ने गश्त के दौरान रुद्रपुर मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें एक अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के