विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गांव खैरा के सरपंच जितेंद्र तथा बीजेवाईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष बजिंदर खैरा के दादाजी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कैबिनेट मंत्री ने प्रधान एवं सरपंच जितेंद्र खैरा व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार से बुजुर्ग का साया उठना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार और पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने हमेशा समाज सेवा और परिवार के संस्कारों को सर्वोपरि रखा। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और आदर्श परिवार को हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।
#HVN24
Thanesar, Kurukshetra | Nov 27, 2026