सागर नगर: नौगांव गांव में नाबालिग भाई-बहन से मारपीट मामले में कुशवाहा समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
बीना तहसील के नौगांव गांव में कुशवाहा समाज के नाबालिक भाई -बहन से मारपीट मामले में कुशवाहा समाज मैं आक्रोशित है ।बीते दिनों कुशवाहा समाज ने बिना में प्रदर्शन किया था वही बुधवार दोपहर 3:00 बजे कुशवाहा समाज इकट्ठा होकर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां पूरे मामले में अपने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मेडिकल बोर्ड से चिकित्सा परीक्षण करा ने की मांग की हैं।