सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने मसानझिरी रोड से अवैध शराब से भरी स्विफ्ट कार जब्त की, 2 आरोपी गिरफ्तार
मोतीनगर थाना पुलिस ने सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 7969 से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब जब्त की है। कार की डिक्की में 9 कार्टून की पेटी रखी थी, जिनको खोलकर चेक किया तो प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी मसाला शराब के भरे रखे थे। कुल शराब 450 पाव थी। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्यवाही की हैं।