सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुत्ते को घुमाने से मना करने पर युवक से मारपीट
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले विवेकानंद वार्ड में दो युवकों में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुत्ता मालिक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट करते हुए काट लिया। जिससे उसके हाथ से खून निकलने लगा। जिसकी शिकायत घायल युवक ने मोतीनगर थाना में की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है ।