सागर नगर: इतवारा बाजार की 110 साल पुरानी श्रीराम प्याऊ के वाटर कूलर में आ रहा करंट, लोग नहीं पी का रहे पानी #jansamasya
सागर शहर के इतवारा बाजार स्थित 110 साल पुरानी श्रीराम प्याऊ का देखरेख न होने के चलते जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। वाटर कूलर में करंट आ रहा है जिससे लोग पानी नहीं पी का रहे। साथ ही विधायक द्वारा प्याऊ में टाइल्स लगाने के निर्देश दिए थे जो आधे अधूरे ही टाइल्स लगाए गए हैं, प्याऊ के सामने लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब है रोजाना सुबह प्याऊ के आसपास कचरा डाला जा रहा।