राघोगढ़: कलेक्टर ने राघोगढ़ में एसडीएम और तहसील कार्यालय और न्यायालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Raghogarh, Guna | Jul 30, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने राघोगढ़ में एसडीएम और तहसील कार्यालय और न्यायालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान के तहत लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित समग्र का आधार से ई-केवाईसी के निराकरण के आदेश दिए। कार्यालय और न्यायालय को व्यवस्थित करने सहित सीएमओ को लंबित कार्यों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।