सदर: वाराणसी में 13 साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लंका पुलिस ने किया दबोचा
वाराणसी के थाना लंका क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और हाथ खींचकर ले जाने का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त किशन यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 07 अगस्त को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 13 साल की बेटी जब स्कूल जा रही थी, तब आरोपी किशन यादव ने उसके साथ अश्लील बातें कीं और गलत तरीके से छुआ।