कटकमदाग: मौसम बदलने से गर्मी से राहत, कटकमदाग में किसानों की चिंता बढ़ी
पिछले 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को अपराह्न करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज अंधड़, हल्की बारिश और गर्जना के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण दिन में ही शाम जैसा माहौल हो गया,आसमान में अंधेरा छा गया