प्रतापगढ़: तुलसीसदन में 'उत्तर प्रदेश दिवस' समारोह का भव्य आयोजन किया गया
तुलसीसदन में दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’’ समारोह का शुक्रवार शाम 5 बजे भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवध शिल्पग्राम शहीद पथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारम्भ किया गया जिसका सजीव प्रसारण तुलसीसदन सभागार में आयोजित किया गया।