प्रतापगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर शुक्रवार शाम 4 बजे महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो बिहार से दो बार मुख्यमंत्री रहे।