प्रतापगढ़: कोहडौर थाने के दरोगा पर सुंदरपुर गांव के दिव्यांग ने दुर्व्यहार और गाली देने का आरोप लगाया, की शिकायत
कोहडौर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी सुरेश चंद दिव्यांग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि वह अपनी समस्या लेकर 16 जनवरी को कोहडौ थाने गया था जहां थाने में तैनात दरोगा सीताराम ने अभद्रता किया और गालियां दी। पीड़ित के मामले की शिकायत डायल 100 से किया । कार्यवाही न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।