प्रतापगढ़: मुलायम सिंह यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, DM को दिया ज्ञापन
मुलायम सिंह यादव पर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शाम 4:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। महंत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए सफाईयों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया।