नीम चक बथानी: नाद में डूबने से 13 माह के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सरबहदा थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव में पानी भरे नाद में डूबने से 13 माह के मासूम सत्यम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सत्यम अपने पिता के ननिहाल में दादा के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि दिन में खेलते-खेलते वह पानी भरे नाद में गिर गया। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।