इटारसी: न्यास बिजली उपकेंद्र पर 11KV लाइन का होगा मेंटेनेंस, कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी ने घोषणा की है कि 10 अप्रैल, शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गुरुवार शाम 5 बजे एमपीईबी ने बताया न्यास उपकेंद्र से संचालित होने वाले 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बैंक कॉलोनी, दशमेश कॉल