सिसई: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र में 31 केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा का आयोजन हुआ
Sisai, Gumla | Mar 23, 2025 राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, झारखंड के तत्वावधान में जिला साक्षरता समिति, गुमला द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सिसई प्रखंड क्षेत्र में स्थित 31 जन चेतना केंद्रों पर व्यस्क नवसाक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जाँच परीक्षा का आयोजन किया गया।इस आकलन परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र से कुल 232 लोगों ने भाग लिया।