सिसई: सिसई के तेलंगा खड़िया पुस्तकालय में कार्यकारीणी सदस्यों की बैठक, कई निर्णय लिए गए
Sisai, Gumla | Mar 23, 2025 पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर सिसई में स्थित तेलंगा खड़िया पुस्तकालय सिसई में रविवार दोपहर कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रखी गई थी।बैठक में सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई।विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई जिसमें छात्रों के आई कार्ड पर चर्चा हुई।इसके अलावा पुस्तकालय के कई समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।