सिसई: अरको में ओलावृष्टि से तबाही, घर और फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग
Sisai, Gumla | Mar 21, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के अरको गांव में ओलावृष्टि के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है।अरको गांव में ग्रामीणों ने बताया कि आज की ओलावृष्टि जैसी ओलावृष्टि उन्होंने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था। इतनी भयंकर ओलावृष्टि के कारण उनका जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया।पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।उनका घर का छप्पर टूटकर बर्बाद हो गया है और फसलें भी बर्बाद हुई।