सिसई: प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में वार्ड सदस्य पहुंचे, प्रशिक्षक नदारद रहे
Sisai, Gumla | Mar 23, 2025 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रविवार को लरंगों, मुर्गू ,नगर ओलमुंडा,पंडरिया,पूसो, रेडवा शिवनाथपुर एवं सिसई पंचायत के वार्ड सदस्य का 11:00 बजे से प्रशिक्षण रखा गया था लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक भी कोई प्रशिक्षक नहीं आए।आज कुल 63 लोगों का प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। आए हुए वार्ड सदस्यों ने आक्रोश प्रकट कर वापस लौट गए।