गुना नगर: कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, 230 आवेदकों ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन, निराकरण की मांग की
गुना कलेक्ट्रेट में 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिले के सभी तहसीलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए 230 आवेदकों ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में आए लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र और एचआईवी जांच और आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड की सुविधा मिली।