नवाबगंज: जैदपुर थाना का भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया घेराव, किसानों और फरियादियों पर अभद्रता के आरोप, ज्ञापन सौंपा
जैदपुर थाना का भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार करीब 1:00 बजे तक घेराव किया गया। जोरदार नारेबाजी करते हुए दर्जनों कार्यकर्ता थाना परिसर में बैठ गए। मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा की जानकारी देते हुए पुलिस पर किसानों के अधिकारों व आर्थिक शोषण तथा किसी प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना एक पक्षी रूप कार्य किया गया।