रायपुर में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी जिले के लगभग 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने रायपुर के कचना क्षेत्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH) के नवीन कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
कॉन्क्लेव में धमतरी जिले के 15 से अधिक प्रतिभागियों का उद्यम (Udyam) पंजीयन कराया गया। वहीं NMDC, SAIL सहित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर पंजीयन के लिए उद्यमियों को आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। धमतरी की स्थानीय उद्यम इकाई M/s Hemal Food ने स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
#NationalSCSTHub #NSSH #Dhamtari #MSME #Raipur #dhamtari
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh