मंगलवार को कलेक्टर विवेक श्रोतीय के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 130 आवेदनों पर सुनवाई की गई। टीकमगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जहां पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना।